Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

युवाओं के लिए जीवनशैली है ‘एमटीवी रोडीज’ : रणविजय

Published

on

Loading

लोकप्रिय वीडियो जॉकी एवं अभिनेता रणविजय सिंह ने गुरुवार को टेलीविजन रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज’ की मौलिकता के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह शो युवाओं के लिए एक जीवनशैली बन गया है। रणविजय ने यहां कहा, “यह उन युवाओं के लिए एक जीवनशैली बन गया है, जो रोडीज के जोश की बात करते हैं। वे भले शो का हिस्सा न हों, लेकिन जब वास्तविक जिंदगी में कोई कुछ असाधारण करता है, तो वे उस पर टिप्पणी करते हैं। हम शो के मौजूदा संस्करण में भी उस जोश तथा उत्साह को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।”

रणविजय शहर में ‘एमटीवी रोडीज एक्स2’ के लिए प्रतिभागियों का चयन करने पहुंचे थे। उनके साथ एशा देओल और करण कुंद्रा भी मौजूद थे।

‘एमटीवी रोडीज’ से प्रसिद्धि पाने वाले रणविजय ने शो की मौलिकता के बारे में कहा, “अधिकांश शो या तो ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से हैं या फ्रेंचाइजी हैं। यह गर्व की बात है कि रोडीज 19 देशों में पंजीकृत है। शो आज जो कुछ है, इसी बदौलत है।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending