Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों से मिले शाहरुख

Published

on

Loading

 बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने यहां गुरुवार को प्रतिष्ठित स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी के कुछ चुनिंदा विद्यार्थियों से मुलाकात की और अपने जीवन के कुछ अनुभव साझा किए। ये विद्यार्थी हाल में कुछ ऐसी जानी-मानी हस्तियों से मिलने पहुंचे थे, जिन्होंने करियर में बहुत बेहतरीन काम कर अपने लिए एक अलग मुकाम बनाया है। उनकी इच्छा सूची में शाहरुख का नाम शीर्ष पर था।

विद्यार्थियों को किंग खान से मिलने की जितनी उत्सुकता थी, शाहरुख भी उतने ही उत्सुक थे।

शाहरुख (49) ने विद्यार्थियों से कहा, “मैंने आपके लिए भाषण तैयार नहीं किया है और मैं आपको फिल्मोद्योग के बारे में नहीं बता पाऊंगा। लेकिन हां, आपके साथ अपनी कमजोरियां बांट सकता हूं, क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने सफल हैं और आपके पास कितनी दौलत है, आपकी कमजोरियां हमेशा आपके पास बनी रहती हैं।”

किंग खान ने कहा, “कमजोरियों या असफलताओं का जश्न मनाना चाहिए।”

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending