Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मुंबईवासियों को दीवाना बनाएंगे कुमार सानू

Published

on

Loading

मुंबई| अपने गीतों से संगीत प्रेमियों को दीवाना बनाने वाले गायक कुमार सानू अगले महीने मुंबई में लाइव प्रस्तुति देंगे। एक बयान के मुताबिक, सानू 9 जनवरी को मुंबई के कुर्ला स्थित डबलिन स्क्वायर में कार्यक्रम पेश करेंगे। इस दौरान वह बॉलीवुड के कुछ सुपरहिट गानों से दर्शकों को सम्मोहित करेंगे।

इस कार्यक्रम की टिकट का मूल्य 300 रुपये है।

सानू ने ‘तुम दिल की धड़कन’, ‘दिल ने ये कहा’, ‘जीएं तो जीएं’ जैसे कई सुपर हिट गीतों को गाया है। सानू आखिरी बार फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ में अपने सुरों का जलवा बिखेरते हुए नजर आए थे। अब वह लाइव कार्यक्रम के जरिए दर्शकों को दीवाना बनाएंगे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending