Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रख्यात डीजे डेओरो भारतीय प्राचीन संगीत के प्रशंसक

Published

on

Loading

सुगंधा रावल 

कैंडोलिम (गोवा)| मेक्सिकन मूल के अमेरिकी डीजे डेओरो का कहना है कि वह प्राचीन भारतीय गीतों की लय और धुनों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वह अपने अंतर्राष्ट्रीय संगीत को एक देसी अवतार देने की योजना बना रहे हैं।

डोओरो ने कहा कि वह भारतीय संगीत के साथ ही भारतीय खाने के भी प्रशंसक हैं।

उन्होंने बताया कि वह भारतीय संगीत से प्रभावित एक साउंडट्रैक तैयार करने में जुटे हैं।

डेओरो ने यहां आयोजित वीएच1 सुपरसोनिक 2015 से इतर आईएएनएस को बताया, “उम्मीद है कि मैं अगले वर्ष एक भारतीय गीत पेश कर पाऊंगा।”

डेओरो जिनका असली नाम एरिक ओरोक्यूएटा है, उन्होंने महज 14 वर्ष की उम्र में अपना संगीत का सफर शुरू कर दिया था। उन्होंने हार्डवेल, स्टीव अओकी, चकी, एक्सपेल जैसी कई विश्व प्रसिद्ध हस्तियों के साथ कई शानदार संगीत समागम और रिमिक्स प्रस्तुत किए हैं।

प्रख्यात डीजे का कहना है कि भारतीय संगीत की विविधता के कारण उसे समझना आसान नहीं है, लेकिन वह इसके बारे में और सीखने के इच्छुक हैं।

उनका मानना है कि भारत में संगीत का पैमाना बिल्कुल अलग है।

डेओरो ने कहा, “अमेरिका में गायक कुछ खास सुरों का पालन करते हुए गायन करते हैं, लेकिन भारतीय संगीत का पैमाना बिल्कुल अलग है।”

वीएच1 सुपरसोनिक में डेओरो ने संगीत प्रेमियों को अपने संगीत लेबल ‘पांडा फंक’ से सम्मोहित किया।

उनका कहना है कि इसके जरिए वे संदेश देना चाहते थे कि संगीत उद्योग में प्रतिभाओं को लुप्त होने से बचाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

गायक ने कहा, “एक समय में पांडा लुप्त होने के कगार पर थे और उन्हें बचाया गया। संगीत के मामले में भी हमें ऐसा ही करना चाहिए क्योंकि बहुत सी प्रतिभाओं के लुप्त हो जाने का खतरा है। इसलिए जिस प्रकार हमने पांडाओं को बचाया उसी प्रकार हम संगीत, कला और संगीत की खूबसूरती को बचाना चाहते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि वह केवल व्यक्तिगत विकास नहीं चाहते, बल्कि उनका सपना है कि वह दूसरों की भी मदद करें।

डेओरो फिलहाल एक अल्बम पर काम कर रहे हैं और शीघ्र ही वह एकल गीतों पर भी काम शुरू करेंगे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending