Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हॉलीवुड में कदम रख उत्साहित अमितेश प्रधान

Published

on

Loading

चेन्नई| अभिनेता अमितेश प्रधान आगामी नृत्य आधारित फिल्म ‘हार्टबिट्स’ में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ‘स्टेप अप’ फ्रैंचाइज के लेखक डुआन एडलर करेंगे। मुंबई में फिल्म की कार्यशाला का आयोजन कर रहे अभिनेता अमितेश ने आईएएनएस से कहा, “मैं इस फिल्म को लेकर उत्साहित हूं। हम फिल्म की शूटिंग जनवरी 2016 से शुरू करेंगे।”

इस किरदार के लिए चुने जाने के बारे में अभिनेता ने कहा, “मैंने नलिनी रत्नम (कास्टिंग निर्देशक) को अपने नृत्य और अभिनय की क्लिप भेजी थी। उन्होंने इसे प्रोडक्शन टीम को भेजी। इसके बाद में मुंबई गया और इस किरदार के लिए आठ और नौ स्क्रीन टेस्ट और ऑडिशन दिए।”

अमितेश ने कहा,”तेसेंद्र शावेज और शंपा गोपीकृष्ण जैसे नृत्य निर्देशकों के साथ जुड़ना सम्मानित होने जैसा है।”

उन्होंने इससे पहले फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम किया था।

फिल्म की शूटिंग भारत में होगी, यह फिल्म महिला अमेरिकी हिप-हॉप डांसर पर आधारित है, जो शादी के लिए भारत आती है और उसे एक व्यक्ति से प्यार हो जाता है। वह उन्हें भारतीय नृत्य सिखाता है।

फिल्म का निर्माण श्रीराम दास और कैरीन मार्टिन करेंगे।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending