Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘विक्की डोनर’ के तेलुगू रीमेक में छोटे पर्दे की पल्लवी सुभाष

Published

on

Loading

चेन्नई| छोटे पर्दे पर ‘महाभारत’ और ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ जैसे हिंदी धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बनाने वाली टेलीविजन अभिनेत्री पल्लवी सुभाष ‘विक्की डोनर’ फिल्म के तेलुगू रीमेक में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। 2012 में शूजित सरकार ने आयुष्मान खुराना व यामी गौतम को लेकर हिंदी फिल्म ‘विक्की डोनर’ का निर्देशन किया। शुक्राण दान जैसे जुदा विषय पर बनी इस फिल्म को समीक्षकों ने जमकर सराहा था और यह कमाई के लिहाज से भी सफल रही थी।

फिल्म के तेलुगू रीमेक से जुड़े एक सूत्र ने  बताया, “रीमेक में पल्लवी मूल फिल्म में यामी गौतम द्वारा निभाई गई भूमिका में हैं और उन्होंने इस फिल्म पर काम भी शुरू कर दिया है। वह अपनी भूमिका को लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक मलिक राम कर रहे हैं। इसमें सुमंत मुख्य भूमिका में हैं और वही इसे बना भी रहे हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending