Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

वजन कम करना, बढ़ाना फिल्मों का हिस्सा : जरीन खान

Published

on

Loading

नई दिल्ली| अधिक वजन का सामना कर चुकीं अभिनेत्री जरीन खान का कहना है कि वजन बढ़ाना और कम करना मनोरंजन-जगत का हिस्सा है, लेकिन असल जिंदगी में लोगों को संतुलित वजन वाली महिलाएं ही पसंद आती हैं। फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में जरीन खान स्वस्थ और खूबसूरत नजर आईं।

जरीन ने आईएएनएस से कहा, “हम कलाकार हैं और यह हमारा काम है। हम काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमसे यह (किरदार की मांग के अनुसार वजन बढ़ाना व कम करना) करने की अपेक्षा की जाती है।”

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों को अपने मोटापे को लेकर शर्मिदा होना पड़ा है। इनमें विद्या बालन और परिणीति चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियां प्रमुख हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड में छहरही अभिनेत्रियों को पसंद किया जाता है? इस पर जरीन ने कहा, “मुझे लगता है, सबका अपना अलग चयन है। मैं व्यक्तिगत रूप मजबूत हड्डियां पसंद करती हूं और पुरुषों को संतुलित वजन वाली महिलाएं पसंद आती हैं।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending