Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भ्रष्टाचार पर कार्रवाई क्यों नहीं करते प्रधानमंत्री : राहुल

Published

on

Loading

लखनऊ/अमेठी| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित भ्रष्टाचार को लेकर लगातार मुखर और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को घेरे में लाने वाले बिहार के दरभंगा से लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबन पर भी प्रधानमंत्री से सवाल किए। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे के दौरान राहुल ने गुरुवार को कहा कि भाजपा के ही सांसद ने एक मंत्री पर भ्रष्टचार के आरोप लगाए हैं, लिहाजा अब मोदी को अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

अपने अमेठी दौरे के दूसरे दिन मीडिया से मुखातिब राहुल ने कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने लोगों से वादा किया था कि ‘न खाऊंगा और न खाने दूंगा’। भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय भाजपा ने अपने ही सांसद को क्यों निलंबित कर दिया? मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।”

भाजपा कीर्ति को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बुधवार को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर कीर्ति द्वारा जेटली को घेरे में लाए जाने के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा, “उनके (भाजपा) ही सांसद ने यह आरोप लगाया। इसमें अब केंद्र सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। प्रधानमंत्री लगातार जनता से वादाखिलाफी कर रहे हैं। पीएम मोदी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?”

राहुल गुरुवार शाम तक दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending