Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मनीषा ने टाली राजकुमार संतोषी की फिल्म

Published

on

Loading

चेन्नई| फिल्म निर्देशक एएमआर रमेश ने कहा कि अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने राजकुमार संतोषी की हिंदी फिल्म टाल दी है। उन्होंने आगामी तमिल कन्नड़ द्विभाषी फिल्म ‘ओरु मेलिया कोडू’ के साथ वापसी कर रही हैं। मनीषा हाल ही में गर्भाशय के कैंसर से उबरी हैं।

रमेश ने आईएएनएस से कहा, “वह राजकुमार संतोषी के साथ फिल्म में वापसी करने वाली थीं। लेकिन जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो पहले वह इसे करने के लिए तैयार हो गईं। अब वह संतोषी की फिल्म पर काम कर रही हैं।”

रहस्यमयी हत्या पर आधारित फिल्म में अर्जुन सरजा भी प्रमुख भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा, “फिल्म हाई प्रोफाइल हत्या पर आधारित है। पत्नी को मार डाला जाता है और उसका पति हत्या का प्रथम संदिग्ध है। मनीषा पीड़िता का किरदार निभा रही हैं, जबकि शाम उनके पति का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अर्जुन जांच अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।”

इस अफवाह को खारिज करते हुए कि उनकी फिल्म की कहानी सुनन्दा पुष्कर की हत्या पर आधारित है।

रमेश ने कहा, “मैंने यह कहानी बहुत पहले लिखी थी। यह संयोग है कि कहानी मिलती जुलती है, लेकिन मेरी फिल्म इस मामले पर आधारित नहीं है।”

फिल्म 22 जनवरी, 2016 को प्रदर्शित होगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending