Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएस अमिताभ ठाकुर का निलंबन 180 दिन बढ़ा

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को इसी साल 13 जुलाई को निलंबित कर दिया था, निलंबन अवधि अब 180 दिनों के लिए बढ़ा दी है। अमिताभ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर फोन पर धमकाने का आरोप लगाया था, इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

प्रमुख सचिव (गृह) देबाशीष पांडा ने 10 दिसंबर, 2015 के अपने आदेश में कहा है कि अमिताभ के निलंबन के संबंध में सिविल सर्विस बोर्ड ने समीक्षा की और पाया कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई और सतर्कता जांच में अत्यंत गंभीर प्रकृति के आरोप हैं, जो उन्हें निलंबित रखने को पर्याप्त हैं। इनके आधार पर उन्हें सेवा से बर्खास्त किए जाने की प्रबल संभावना है, इसलिए राज्य सरकार द्वारा बोर्ड की संस्तुति के आधार पर निलंबन अवधि 10 अक्टूबर 2015 से 180 दिन आगे बढ़ाई जाती है।

गौरतलब है कि अमिताभ ने निलंबन के 150 दिन पूरे हो जाने के बाद इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर कर प्रदेश सरकार को उन्हें तत्काल बहाल किए जाने का आदेश देने की मांग की थी। अदालत ने इस मामले में भारत सरकार के गृह मंत्रालय को अपना प्रत्यावेदन देने और तीन हफ्ते के अंदर फैसला लेने का आदेश दिया था।

अमिताभ की सामाजिक कार्यकर्ता पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने अपने पति के निलंबन की अवधि बढ़ाए जाने को पूरी तरह अवैध बताया है। उनका कहना है कि निलंबन अवधि बढ़ाने की कार्यवाही 90 दिनों के अंदर ही की जानी चाहिए थी और अब इसे पिछली तारीख से लागू नहीं किया जा सकता।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending