Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जेकेपी के आश्रम “रंगीली महल” में साधु व विधवा भोज आयोजित

Published

on

Loading

बरसाना/वृन्दावन। ब्रज में निवास कर रहे साधु-संत, विधवाओं और निराश्रित महिलाओं की जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज ने सदैव ही आदर एवं वात्सल्य भाव से समय-समय पर हरसंभव सेवा की है। श्री महाराज जी द्वारा प्रशस्त मार्ग का अनुसरण करते हुए उनकी तीनों सुपुत्रियाँ एवं जगद्गुरु कृपालु परिषत् की अध्यक्षायें सुश्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी, सुश्री डॉ. श्यामा त्रिपाठी एवं सुश्री डॉ. कृष्णा त्रिपाठी, श्री महाराज जी के जन-सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। जगद्गुरु कृपालु परिषत् द्वारा वृन्दावन एवं बरसाना में समय-समय पर साधु-विधवा भोज आयोजित किये जाते हैं और अनेक प्रकार की दैनिक आवश्यकता की वस्तुयें दान की जाती हैं।

Barsana Sadhu & Vidhwa Bhoj Photo 2भक्तियोग रसावतार भगवदनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की पावन प्रेरणा से जगद्गुरु कृपालु परिषत् के बरसाना स्थित आश्रम “रंगीली महल” में बुधवार को 2000 साधुओं के लिए “साधु भोज” और गुरुवार को 2000 विधवाओं के लिए “विधवा भोज” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पधारे हुए साधुओं एवं विधवाओं का भव्य स्वागत किया गया। साधुओं एवं विधवाओं के चरण-पखारकर उन्हें भोज-स्थल तक ले जाया गया। जो साधु-संत एवं विधवायें चलने में असमर्थ थे, उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया व सम्मानपूर्वक भोजन करवाया गया।

Barsana Sadhu & Vidhwa Bhoj Photoइस मौके पर साधुओं को 1000 रुपए दक्षिणा और दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुयें दान-स्वरूप प्रदान की गईं। इसी प्रकार विधवाओं को भी 1000 रुपये दक्षिणा व दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं प्रदान की गईं।

सम्पूर्ण कार्यक्रम जगद्गुरु कृपालु परिषत् की अध्यक्षाओं डॉ. विशाखा त्रिपाठी, डॉ. श्यामा त्रिपाठी एवं डॉ. कृष्णा त्रिपाठी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending