मुख्य समाचार
असहिष्णुता के मुद्दे पर संसद में आज हंगामे के आसार
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार का सत्र केंद्र सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी साबित हो सकता है। दोनों सदनों में आज देश में बढ़ती असहिष्णुता के मुद्दे पर चर्चा होगी। कांग्रेस, लेफ्ट और जेडीयू ने असहिष्णुता के मुद्दे पर बहस का नोटिस दिया है। इस मुद्दे को लेकर संसद का सत्र हंगामे की भेंट चढ़ने की पूरी आशंका है।
कांग्रेस, जेडीयू, सीपीआईएम, सीपीआई और तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बहस के लिए राज्यसभा और लोकसभा में नोटिस दिए हैं। बहस की शुरुआत लोकसभा से हो सकती है जहां संविधान पर बीते हफ्ते ही चर्चा खत्म हो चुकी है। लोकसभा में इस मुद्दे पर संसद में नियम 193 के तहत बहस होनी है। इस नियम में बहस के बाद वोटिंग का प्रावधान नहीं है। सरकार भले ही बहस के लिए तैयार हो गई है लेकिन सदन चलेगा या नहीं इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।
सदन में कांग्रेस महंगाई पर चर्चा कराना चाहती है। उसने निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की है। इसके अलावा, कांग्रेस देशभर में लेखकों और दूसरी हस्तियों द्वारा अवार्ड लौटाए जाने का मुद्दा भी उठाएगी। वहीं जेडीयू के अध्यक्ष शरद यादव ने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री को देश को भरोसा दिलाना होगा कि सांप्रदायिक हिंसा नहीं होगी।
नेशनल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार