Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका ने रणबीर और ‘तमाशा’ के लिए मांगी दुआ

Published

on

Loading

मुंबई| अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म ‘तमाशा’ और उसमें उनके सह-कलाकार रणबीर कपूर के लिए सिद्धिविनायक मंदिर में दुआ मांगी। यह फिल्म आज (शुक्रवार) प्रदर्शित हुई, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।

दीपिका गुरुवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपने सह-कलाकार रणबीर कपूर के लिए भी प्रार्थना की, दीपिका ने कहा, “हां, मैंने की है। रणबीर एक प्रतिभावान अभिनेता हैं और यह चीज उनसे कोई नहीं छीन सकता।”

उन्होंने कहा, “जिंदगी में उतार-चढ़ाव आम बात है और यह किसी के भी साथ हो सकता है। मैं उनके लिए बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। मैंने कल रात ही फिल्म देखी है और उनका काम शानदार है।”

दीपिका ने यह भी कहा कि वह अपनी हर फिल्म की कामयाबी की प्रार्थना के लिए इस मंदिर आती हैं और इसलिए यह उनके लिए एक रस्म की तरह है। इस बार भी वह ‘तमाशा’ के लिए यहां प्रार्थना करने आई हैं।

दीपिका ने आमिर के अहिष्णुता वाले बयान पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि यह इस बारे में बातें करने का सही समय नहीं है।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तमाशा’ में संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending