Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मारन सीबीआई के समक्ष पेश होने का निर्देश

Published

on

Loading

नई दिल्ली| सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन के परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी सन टीवी के लिए हाई स्पीड इंटीग्रेटेड डिजिटल स्विच नेटवर्क के कथित व्यावसायिक इस्तेमाल से संबंधित एक मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति देने से शुक्रवार को इंकार कर दिया। लेकिन उन्हें निर्देश दिया कि पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष 30 नवंबर से उपस्थित हों। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर और न्यायमूर्ति वी. गोपाल गौड़ा की पीठ ने कहा कि मारन जांच अधिकारी के समक्ष 30 नवंबर से छह दिसंबर तक सात दिन, सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक पेश होंगे।

न्यायालय ने कहा कि वह जांच में सहयोग करेंगे।

न्यायालय ने यह भी कहा कि जांच एजेंसी उन्हें एक प्रश्नावली भी देगी।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending