Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जेटली ने कांग्रेस की आलोचना की

Published

on

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि जिन लोगों ने देश में आपातकाल लगाया, वे आज संवैधानिक सिद्धांतों की बात कर रहे हैं। जेटली ने राज्यसभा में कहा, “आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे। आपातकाल के दौरान सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को समझाया था कि आपातकाल के दौरान जनता का जीने का अधिकार और (संविधान के) अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त आजादी समाप्त हो जाती है।”

केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा, “आपातकाल के बाद अनुच्छेद 21 को निलंबित न करने का प्रावधान किया गया। यानी आज हम अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित हैं। जिन लोगों ने आपातकाल का समर्थन किया था, वे आज संवैधानिकता की बात कर रहे हैं।”

जेटली संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर राज्यसभा में एक चर्चा के दौरान बोल रहे थे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को संसद में कहा था कि संविधान में निहित सिद्धांतों और आदर्शो पर जानबूझकर हमले किए जा रहे हैं।

जेटली ने अंबेडकर के बारे में कहा, “अंबेडकर न सिर्फ हमारे संविधान के निर्माता हैं, बल्कि वह एक सामाजिक सुधारक भी हैं।”

उन्होंने कहा, “अंबेडकर ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने सामाजिक अन्याय से बचने और भेदभाव से लड़ने का रास्ता दिखाया। पिछले 65 वर्षो के दौरान लोकतंत्र मजबूत हुआ है।”

जेटली ने राज्यसभा में कहा, “अंबेडकर के संविधान में मजहब को खारिज किया गया है। संविधान धर्म का समर्थन या विरोध नहीं करता। इसमें कहा गया है कि राज्य धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करेगा।”

नेशनल

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।

 

Continue Reading

Trending