Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

धर्मातरण के मुद्दे पर राज्यसभा की कार्यवाही बाधित

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राज्यसभा में धर्मांतरण के मुद्दे पर कार्यवाही सोमवार को बाधित हुई है। विपक्षी पार्टियों का कहना है कि वे सदन की कार्यवाही तब तक नहीं चलने देंगे, जब तक धर्मातरण पर चर्चा नहीं कराई जाती। सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल के दौरान कार्यवाही बाधित हुई और इसे अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

ऊपरी सदन में मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, “हमने प्रश्नकाल स्थगित करने के लिए नोटिस दिया है। देश में गंभीर हालात पैदा हो गए हैं।”

शर्मा ने कहा, “खुद को सामाजिक संगठन कहने वाले एक संगठन ने घर वापसी का विवादित कार्यक्रम शुरू किया है।”

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि क्रिसमस पर स्कूलों को खुले रखने को कहा गया है।

उन्होंने कहा, “कोई कामकाज उतना महत्वपूर्ण नहीं है। हमें यह जानकारी मिली है कि सभी स्कूलों को क्रिसमस पर खुले रहने को कहा गया है।”

येचुरी ने कहा, “आप गांधी जयंती पर स्वच्छता दिवस मनाते हैं, क्रिसमस पर सुशासन दिवस मनाते हैं। दूसरी ओर धर्मातरण जारी है, ये सब गंभीर चिंता के विषय हैं।”

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने येचुरी के दावे को खारिज करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।

जेटली ने कहा, “सिर्फ सुशासन को लेकर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता की बात कही गई है। मैंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से इस संबंध में पूछा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को क्रिसमस पर खुला रखने के निर्देश नहीं दिए गए हैं।”

इस बहस के बीच उपसभापति पी.जे.कुरियन ने सदस्यों से कहा कि सभापति एम.हामिद अंसारी ने धर्मातरण के मुद्दे पर चर्चा से इंकार कर दिया है।

विपक्षी सदस्यों ने विरोध जारी रखा, जिससे कुरियन को सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

इससे पहले, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सदस्यों ने रेलवे नियुक्ति परीक्षा में पार्टी प्रमुख जे.जयललिता को मुख्यमंत्री पद से हटाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर नारेबाजी की।

तृणमूल कांग्रेस सदस्यों ने केंद्र सरकार पर शारदा चिट फंड घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पर नियंत्रण रखने का आरोप लगाया।

तृणमूल नेता डेरेक ओब्रीन ने कहा, “भाजपा अध्यक्ष सीबीआई के कामकाज की सूची तैयार कर रहे हैं। सीबीआई का राजनीतिक विद्वेष के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।”

सदन की कार्यवाही दोपहर में दोबारा शुरू हुई, लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

10 मिनट बाद कार्यवाही शुरू होने पर यही स्थिति बरकरार रही, जिसके बाद सभापति ने कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी।

तृणमूल कांग्रेस सदस्यों ने लोकसभा में भी विरोध जताया और सरकार पर सीबीआई के इस्तेमाल का आरोप लगाया। तृणमूल सदस्य प्रदर्शन के दौरान सदन से बर्हिगमन कर गए।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending