Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तेलुगू संगीतकार चक्रधर गिल्ला नहीं रहे

Published

on

Loading

मशहूर तेलुगू संगीतकार चक्रधर गिल्ला उर्फ चक्री का सोमवार को निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। चक्रधर के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “वह रविवार देर रात स्टूडियो से घर लौटे थे। सुबह में पत्नी के उठाने पर जब वह नहीं जागे, तो उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

सूत्र ने कहा, “डॉक्टरों को अभी मौत की वजह की पुष्टि करनी है। उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका है।”

15 जून, 1974 को जन्मे चक्रधर ने स्वतंत्र एलबम के लिए धुनें तैयार करने से करियर की शुरुआत की। वर्ष 2000 में उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘बाची’ से बतौर संगीतकार पहला कदम रखा।

वह अब तक 80 से ज्यादा तेलुगू फिल्मों में संगीत दे चुके थे। उनकी पिछली रिलीज एलबम ‘एर्राबस’ थी, जिसमें विष्णु मंचू थे।

चक्रधर की लोकप्रिय एलबम में ‘देवदासु’, ‘देसमुदुरु’, ‘कृष्णा’ और ‘मस्का’ शामिल हैं।

उन्होंने एक फिल्मफेयर और नंदी पुरस्कार जीता था।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending