Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मिस वर्ल्ड 2014 प्रतियोगिता में ऐश्वर्य राय सम्मानित

Published

on

Loading

लंदन| पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन को रविवार को मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के 64वें संस्करण के मौके पर इस प्रतियोगिता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने के लिए सम्मानित किया। ऐश्वर्य ने वर्ष 1994 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने ऐश्वर्य को अब तक की सबसे सफल मिस वर्ल्ड बताया।

ऐश्वर्य ने अपने भाषण में कहा, “मैं यहां इस सम्मान को पाकर अभिभूत हूं। मैं मुझे इस तरह का अविश्वसनीय सम्मान देने के लिए मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन को धन्यवाद देती हूं।”

इस मौके पर ऐश्वर्य चमकीली गाउन में बेहद दिलकश लग रही थीं। 41 वर्षीया ऐश्वर्य के साथ मंच पर उनकी मां वृंदा, अभिनेता पति अभिषेक बच्चन और तीन वर्षीया बेटी आराध्या मौजूद थी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending