Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुलायम के बर्थडे पर दिखा ‘अमर प्रेम’, समधी लालू रहे नदारद

Published

on

Loading

-सपा प्रमुख बोले- समाजवाद का मतलब भूखा नंगा, नहीं बल्कि संपन्नता है

सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को रात के 12 बजते ही सैफई में जानी-मानी हस्तियों के बीच शाही अंदाज में अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर एक बार फिर मुलायम का ‘अमर प्रेम’ दिखा। केक काटने के लिए मुलायम अमर सिंह के साथ ही स्टेज पर पहुंचे और 77 किलो का केक काटा। अमर ने ही उन्हें केक का पहला टुकड़ा खिलाया। अमर सिंह ने ही सपा महासचिव रामगोपाल यादव और बाकी लोगों को स्टेज पर बुलाया। जन्मदिन केक काटने से पहले मुलायम ने कहा, ‘समाजवाद का मतलब भूखा नंगा, नहीं बल्कि संपन्नता है।’

इस कार्यक्रम के लिए सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में खासतौर से एक आलीशान स्टेज तैयार किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आजम खान बर्थडे केक कटने के काफी देर बाद आए, जबकि मुलायम के समधी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव प्रोग्राम से नदारद रहे। अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, सलमान खान, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी भी नहीं पहुंचे। कहा जाता है कि इन सबको आमंत्रित किया गया था। चर्चा है कि शुक्रवार को नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारेाह में मुलायम यादव के नहीं जाने के कारण लालू शनिवार के कार्यक्रम में नहीं आए, लेकिन मुलायम की बहू और सांसद डिंपल यादव सहित तमाम सपा नेताओं ने इस मुद्दे को कमतर करने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि पूरे प्रदेश से लोग नेताजी का जन्मदिन मनाने के लिए सैफई पहुंचे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता के जन्मदिन पर खासतौर से तैयारी की। आयोजन को खास बनाने के लिए संगीतकार एआर रहमान, जावेद अली, ए.हरिहरन ने अपनी टीम के दो सौ से अधिक कलाकारों के साथ स्वर लहरियों से मेहमानों का मनोरंजन किया। जश्न की शुरुआत ‘जय हो’ गाने से हुई। लोग तालियां बजा उठे और ‘रहमान रहमान’ की चारों तरफ गूंज होने लगी। रहमान के साथ परफॉर्म करने पहुंचे गायक हरिहरन ने भी सबका पसंदीदा गाना ‘रोजा जानेमन’ गाकर समां बांध दिया। इसके बाद एक के बाद एक गाने होते गए और लोग तालियां बजाते रहे।

इसके पहले सपा मुखिया के ‘पर्यावरण प्रेम’ को देखते हुए वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। खुद मुलायम ने भी पौधा रोपा। मुख्यमंत्री अखिलेश ने मीडिया से कहा, “उप्र में इस बार ग्रीन यूपी अभियान के साथ पिताजी के जन्मदिन के मौके पर पेड़ लगाए जा रहे हैं। जनता नेताजी को बहुत प्यार करती है। लोग उनसे किस कदर प्यार करते हैं, वह बताने की आवश्यकता नहीं है।” उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने हमेशा ही उप्र की बेहतरी के लिए काम किया है और इसी काम को समाजवादी आगे बढ़ा रहे हैं।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending