Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पुरुषों, महिलाओं के मेहनताने में न हो अंतर : शर्मिला

Published

on

Loading

कोलकाता| प्रख्यात अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने मंगलवार को कहा कि इन दशकों में हिंदी फिल्म उद्योग में महिलाओं की भूमिका में काफी बदलाव आया है और वे महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं, लेकिन पुरुषों और महिलाओं के बीच पारिश्रमिक में अंतर अब भी बरकरार है। शर्मिला ने यहां 21वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के मौके पर संवाददाताओं से कहा, “कोई समानता नहीं है। अभिनेताओं को अब भी ज्यादा मिलता है और अभिनेत्रियों को कम। इसे बदलना जरूरी है। मेरे समय में काफी फर्क था। निश्चित तौर पर उस समय महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण नहीं होती थी, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।”

‘पीकू’ और ‘दिल धड़कने दो’ का उदाहरण देते हुए शर्मिला ने कहा कि फिल्म उद्योग में महिलाओं की स्थिति बदल रही है।

शर्मिला ने कहा, “चीजें बदल रही हैं और उसमें समय लगेगा, लेकिन हमें निराश नहीं होना चाहिए।”

हालांकि शर्मिला ने कहा कि कुछ फिल्में अब भी महिलाओं को दोयम दर्जे की भूमिकाओं में दर्शाती हैं।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending