Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी असहिष्णुता पर पाखंड बंद करें : कांग्रेस

Published

on

Loading

तिरुवनंतपुरम| लंदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असहिष्णुता से संबंधित बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केरल में कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को कहा कि मोदी असहिष्णुता के नाम पर पाखंड बंद करें। केरल कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष वी.एम.सुधीरन ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा, “हम सभी ने गुरुवार को मोदी को लंदन में असहिष्णुता के बारे में भाषण देते सुना। यह पाखंडी बयानों का सबसे सटीक उदाहरण है, क्योंकि लंदन में वह असहिष्णुता के बारे में बात कर रहे हैं जबकि भारत में उनकी गतिविधियों से असहिष्णुता बढ़ रही है।”

सुधीरन ने कहा, “मोदी लंदन में असहिष्णुता की बात करते हैं, जबकि हम ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता गिरीश कर्नाड को मिली मौत की धमकियों के बारे में सुन चुके हैं। हम भारतीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ में केरलवासियों के आत्म-सम्मान पर सवाल उठाने वाला लेख भी पढ़ चुके हैं। यह मोदी का पाखंड है।”

केरल में कांग्रेस की दो दिवसीय बैठक के कुछ घंटों बाद ही मोदी के खिलाफ सुधीरन का यह बयान सामने आया है। इस बैठक में हाल ही में निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending