Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार में नीतीश-लालू के बवंडर में हवा हुई मोदी लहर, नीतीश बनेंगे सीएम

Published

on

Loading

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में धुआंधार जीत हासिल करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बिहार की भावना और स्वाभिमान की जीत है। नीतीश ने कहा कि बिहार के लोगों ने इस चुनाव में महागठबंधन को जिताने का पहले ही मन बना लिया था।

फिलहाल नीतीश कुमार का लगातार तीसरी बार बिहार का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। बिहार के 243 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के जो नतीजे सामने आए हैं वो बता रहे हैं कि नीतीश कुमार और लालू यादव के बवंडर में मोदी लहर पूरी तरह हवा हो गई। महागठबंधन को शानदार बहुमत मिला है। इस बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी साफ कर दिया है कि बिहार के अगले सीएम नी‍तीश कुमार ही होंगे, हम बिहार के विकास के लिए मिलकर मेहनत से काम करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव की लड़ाई में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और नीतीश कुमार की अगुवाई में महागठबंधन ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। नतीजों और रुझानों में महागठबंधन को 180 सीटें हासिल होती दिख रही हैं तो वहीं बीजेपी अपने सभी सहयोगियों के साथ मिलकर भी मुश्किल से 57 सीटें हासिल कर पाई हैं। लालू-नीतीश के समीकरण के सामने एनडीए हर मोर्चे पर बुरी तरह पिटा है।

जद-यू, राजद और कांग्रेस की साझा प्रेस कांफ्रेंस में नीतीश ने रविवार को कहा, ‘मैं इस जीत के लिए बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। हमें सभी वर्गों का समर्थन मिला है। सभी तबके ने महागठबंधन को समर्थन किया है। हम मिलजुलकर एक सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे। किसी के प्रति दुर्भावना नहीं रखेंगे। हम विपक्ष का सम्मान करेंगे।’ ‘बिहारी बनाम बाहरी’ के इस चुनाव में बिहार की जनता ने उस बिहारी को चुना है, जिसने बीते 10 साल में विकास की राह पकड़ राज्य की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू की।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending