नेशनल
छोटा राजन सीबीआई की 10 दिनों की हिरासत में
नई दिल्ली। बीते कई दशकों से देश से फरार अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र सदाशिव निखलजे उर्फ छोटा राजन को यहां की एक अदालत ने 10 दिनों के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया। उसे 25 अक्टूबर को इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली लाया गया। जांच एजेंसी ने राजन व अज्ञात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट का एक मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों द्वारा धोखाधड़ी, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दस्तावेजों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। इन मामलों के अलावा, राजन पर पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत तथा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 के तहत अलग से मामला दर्ज किया। सीबीआई सूत्रों ने कहा, “कहा गया है कि छोटा राजन ने कर्नाटक के पते पर फर्जी नाम मोहन कुमार के नाम से भारतीय पासपोर्ट बनाया।”
एजेंसी के सूत्रों ने इस बात की भी पुष्टि की कि राजन 22 सितंबर, 2003 को उसी पासपोर्ट के आधार पर पर्यटन वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया। सूत्रों ने कहा, “उसके बाद से लेकर अब तक वह विभिन्न वीजा पर 25 अक्टूबर, 2015 तक ऑस्ट्रेलिया में रहा।” ऑस्ट्रेलिया से 25 अक्टूबर को इंडोनेशिया लौटने के दिन ही बाली में उसे गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों ने कहा, “इंटरपोल द्वारा एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद राजन को गिरफ्तार कर लिय गया। इसके बाद उसे सीबीआई-इंटरपोल को भारत ले जाने के लिए सौंप दिया गया।” उसके बाद छोटा राजन (55) को विशेष विमान से इंडोनेशिया से भारत लाया गया। वह शुक्रवार सुबह लगभग 5.30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा, जहां से विशेष कमांडो और स्वात दस्ते की निगरानी में उसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मुख्यालय ले जाया गया। छोटा राजन 85 से अधिक मामलों मे वांछित है, जिनमें हत्या, आतंकवादी व विघटनकारी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम, आतंकवाद निरोधक अधिनियम तथा महाराष्ट्र की संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। मुंबई के अलावा, उसके खिलाफ दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश में मामले दर्ज हैं।
साल 2000 में बैंकॉक में दाऊद के गुर्गो ने छोटा राजन को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह उन्हें चकमा देकर होटल की पहली मंजिल से कूदकर निकल भागने में कामयाब रहा। भगोड़े दाऊद का नजदीकी सहयोगी रहे राजन ने साल 1993 में मुंबई में हुए बम विस्फोट के बाद उससे अपना रास्ता अलग कर लिया था। महाराष्ट्र सरकार द्वारा राजन के खिलाफ सभी मामलों को सीबीआई को सौंपने की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने भी राजन के खिलाफ अपने मामलों को सीबीआई को सौंपने की घोषणा कर दी।
नेशनल
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
अमरोहा। पीएम मोदी ने अमरोहा के गजरौला में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।
इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। दरअसल मोहम्मद शमी अमरोहा के ही रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया है और योगी सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमरोहा की एक ही थाप है- कमल छाप और अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार।’’
आपको बता दें कि जब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइलन में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान पीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने शमी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने शमी की पीठ थपथपाई थी और उनसे बात भी की थी। पीएम मोदी का ये वीडियो उस दौरान काफी वायरल हुआ था।
अपने भाषण में आगे पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी