Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कमल हासन ने नामी लेखक को सम्मानित किया

Published

on

Loading

चेन्नई। अभिनेता-निर्देशक कमल हासन शनिवार को 61 साल के हो गए हैं। वह लोकप्रिय तमिल लेखक की. राजनारायण के निवास पर गए और उन्हें सम्मानित किया। हासन के एक करीबी सूत्र ने बताया, “पुडुचेरी में पूर्वाह्न् सुका के साथ कमल हासन राजनारायण के निवास पर गए। लेखक की आगामी तमिल फिल्म ‘थूंगावनम’ है।”

सूत्र ने कहा कि कमल ने लेखक को 1 लाख रुपये भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके साथ बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित की. राजनारायण ने 1980 के दशक में पांडिचेरी विश्वविद्यालय में लोकगीत अध्ययन के प्रोफेसर के रूप में काम किया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को कमल यहां परिवार और करीबी दोस्तों के लिए जन्मदिन की एक विशेष पार्टी आयोजित करेंगे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending