Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महिलाओं को खुद पर होना चाहिए भरोसा : दीपिका

Published

on

Loading

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि खुद पर भरोसा रखें और अपनी क्षमताओं को नजरअंदाज न करें। रेडियो स्टेशन 92.7 बिग एफएम पर महिला सशक्तीकरण के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमें नारीत्व का जश्न मनाने के लिए किसी त्योहार की जरूरत है। मुझे लगता है कि महिला दिवस पर हमें आगे देखने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “महिलाएं एक साथ कई काम करने योग्य है, बेहद भावनात्मक है और वह जानती हैं कि क्या यह संदेश महिलाओं के लिए सही है। हम सभी को खुद पर विश्वास होना चाहिए और अपनी क्षमताओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।” अभिनेत्री आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘पीकू’ जैसी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का सिक्का जमाया था।

दीपिका की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। इसके बाद वह फिल्म ‘तमाशा’ में नजर आएंगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending