Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

मोहाली टेस्ट : नुकसान की भरपाई में जुटा भारत

Published

on

Loading

मोहाली (पंजाब)। भारतीय क्रिकेट टीम ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर गुरुवार को शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका द्वारा पहली पारी में 201 रनों के मामूली योग पर ढेर किए जाने के बाद अपने स्पिनरों की मदद से मेहमान टीम की पहली पारी में भी दो विकेट झटककर नुकसान की भरपाई शुरू कर दी है। दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 28 रन बनाए हैं। वह पहली पारी की तुलना में अभी भी 173 रन पीछे है। स्टम्प्स तक डीन एल्गर 13 और कप्तान हाशिम अमला 9 रनों पर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 19 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका ने स्टीयान वान जिल (5) और फाफ दू प्लेसिस (0) के विकेट गंवाए हैं। जिल को रविचंद्रन अश्विन ने अपने झांसे में लिया जबकि प्लेसिस को रवींद्र जडेजा ने आउट किया। मेहमान टीम के दोनों विकेट नौ रनों के कुल योग पर गिरे थे। कप्तान विराट कोहली ने पिच के मिजाज को भांपते हुए पहले ही ओवर से अश्विन को अटैक पर लगा दिया। द. अफ्रीका ने कुल 20 ओवरो का सामना किया, जिनमें से 14 ओवर स्पिनरों ने किए।

यह अलग बात है कि पिच अभी पूरी तरह स्पिन नहीं ले रही है और द. अफ्रीका के जो विकेट गिरे हैं, वे गेंद को खेलने के खराब निर्णय के कारण गिरे हैं। इससे पहले, एल्गर (22/4) के नेतृत्व में द. अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारत की पहली पारी 201 रनों पर समेट दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कुल 68 ओवरों का सामना किया।

भारत ने 2.95 के औसत से रन बटोरे। भारत की ओर से मुरली विजय ने सबसे अधिक 75 रन बनाए जबकि रवींद्र जडेजा ने 38 तथा चेतेश्वर पुजारा ने 31 रनों की पारी खेली। छह बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सके। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पीसीए मैदान पर ही अपने करियर का आगाज करते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ तेज शतक लगाने वाले शिखर धवन शून्य के कुल योग पर वेरनान फिलेंडर की गेंद पर हाशिम अमला के हाथों स्लिप में लपके गए।

इसके बाद पुजारा और विजय ने दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। यह जोड़ी अच्छा खेल रही थी लेकिन एल्गर ने पुजारा को पगबाधा आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। पुजारा ने 66 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। पुजारा का विकेट 63 के कुल योग पर गिरा। उनका स्थान लेने आए कप्तान विराट कोहली (1) अपने जन्मदिन को खास नहीं बना सके और चार गेंदों का सामना कर अपना पहला टेस्ट खेल रहे कागिसो राबाडा की गेंद पर एल्गर के हाथों कैच हुए।

कोहली के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे (15) ने विजय के साथ 37 रनों की साझेदारी की। रहाणे 102 के कुल योग पर एल्गर की गेंद पर अमला के हाथों लपके गए। रहाणे की विदाई के तुरंत बाद रिद्धिमान साहा (0) को एल्गर ने खाता नहीं खोलने दिया। यह विकेट भी 102 के कुल योग पर गिरा। एक छोर पर विजय जमे हुए थे और दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते जा रहे थे। ऐसे में विजय को एक अदद साथी की तलाश थी। जडेजा ने विकेट पर आकर इसके संकेत दिए।

दोनों ने सम्भलकर खेलना शुरू किया और स्कोर को 140 रनों तक पहुंचाया। यह साझेदारी अच्छा रूप ले रही थी लेकिन इसी बीच विजय ने अपना संयम खोया और साइमन हार्मर की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।

विजय ने 136 गेंदों का सामना कर 12 चौके लगाए। उनका स्थान लेने आए मिश्रा ने टिकने की कोशिश की लेकिन एल्गर ने उन्हें 154 के कुल योग पर चलता किया। इसके बाद जडेजा और रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 20) ने आठवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इन दोनों में से जडेजा ने पहले संयम खोया और 196 के कुल योग पर फिलेंडर का शिकार बने। जडेजा ने 92 गेंदों पर चार चौके लगाए। यह विकेट गिरने के बाद इमरान ताहिर ने 201 के कुल योग पर उमेश यादव (5) और वरुण एरॉन (0) को चलता कर भारत की पारी समाप्त की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एल्गर के अलावा फिलेंडर और ताहिर को दो-दो विकेट मिले। राबाडा और हार्मर ने भी एक-एक सफलता पाई।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending