Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान की मदद के लिए सुरक्षा परिषद का आह्वान

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र| संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में स्थिरता लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग जारी रखने का आह्वान किया। सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान सेना और पुलिस को अधिक सक्षम बनाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यहां सर्वसम्मति से स्वीकृत एक प्रस्ताव में सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग जारी रखने की आवश्यकता और देश में सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए अफगान नेशनल डिफेंस एवं सुरक्षा बलों को अधिक सक्षम और योग्य बनाने पर जोर दिया।

संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और अफगानिस्तान के बीच 2014 के बाद गैर-लड़ाकू रिजोल्युट सपोर्ट मिशन (आरएसएम) समझौते का स्वागत किया।

प्रस्ताव में अफगानिस्तान में सुरक्षा, शासन और विकास के क्षेत्र में नेतृत्व और स्वामित्व के लिए संयुक्त राष्ट्र के सहयोग की महत्ता पर भी जोर दिया गया और अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र असिसटेंस मिशन को जारी रखने की बात कही गई।

अफगानिस्तान में 13 सालों से तैनात नाटो के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएएफ) का अभियान 2014 में समाप्त हो रहा है।

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान की सेना और पुलिस अगले साल एक जनवरी से देश की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संभालेगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending