Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार में नौका पलटने से 6 की मौत

Published

on

Loading

यांगून। म्यांमार की चिंदविन नदी में इस सप्ताहांत नौका पलटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य छह लापता हैं। प्रशासन ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की। निजी क्षेत्र की नौका यजरतुन म्यांमार के मोनीवा से होमालिन जाते समय रविवार तड़के 5.50 बजे कलेवा नदी में पलट गई। इसमें कुल 65 लोग सवार थे।

प्रशासन के मुताबिक, शुरुआत में 53 लोगों को बचा लिया गया। लापता लोगों की खोज के लिए तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending