Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र: बंद का आंशिक असर

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में व्यवसायी और पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल पर बीते दिनों हुए हमले के विरोध में गुरुवार को राज्यभर में बंद का आह्वान किया गया, जिसका आंशिक असर दिखायी दे रहा है। व्यापार मंडल का हालांकि, दावा है कि राज्यभर में बंद को व्यापक स्तर पर समर्थन मिला है। उप्र में गुरुवार को बाजारों में बंद का आंशिक असर ही दिखाई दे रहा है। सूबे के सभी व्यापारिक संगठन इसका समर्थन कर रहे हैं। बंद के दौरान लखनऊ के साथ ही अन्य जिलों के व्यापारियों ने आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुलूस निकाला।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि वर्षों बाद इस तरह के अभूतपूर्व बंद का असर दिखाई दे रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कानपुर से लेकर बलिया तक, सहारनपुर से लेकर मुरादाबाद तक सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं और इसमें अन्य व्यापारिक संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है।

बंसल ने कहा कि राज्य में पेट्रोल पंप हालांकि, खुले रखे गए हैं, लेकिन इनके कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं।

व्यावसायी नेता कंछल पर हुए हमले के विरोध में इसके पहले छह दिसंबर को राजधानी में बाजार बंद रखने का फैसला किया गया था। इसके बाद सभी व्यापारिक संगठनों की सहमति के बाद 11 दिसंबर को बंद का आह्वान किया गया।

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उप्र उद्योग व्यापार मंडल (संदीप बंसल), उप्र आदर्श व्यापार मंडल, संयुक्त व्यापार मंडल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और उप्र सर्राफा एसोसिएशन ने प्रदेशव्यापी बंद का समर्थन किया है।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को अदालत में बनवारी लाल कंछल की वकीलों ने पिटाई की थी।

घटना के पीछे नवंबर में अमीनाबाद प्लाइवुड की जमीन कब्जा करने को लेकर वकीलों से उनका विवाद बताया जा रहा है।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending