Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राष्ट्रीय राजधानी में सर्द सुबह

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह सर्द रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी तथा सर्दी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार पिछले पांच साल में इस मौसम का सर्वाधिक सर्द दिन रहा।

यहां बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में 89.55 प्रतिशत तो वहीं 12वीं में 82.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

छात्र वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है।

यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 हैं। पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी कर दिया गया है।

Continue Reading

Trending