मुख्य समाचार
25 अक्टूबर 2015 का राशिफल
मेष- सहयोगियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। निजि बातें गोपनीय रखने से भविष्य के विवादों से बचा जा सकता है। लाभकारी व शुभ अवसर प्राप्त होंगे।
वृष- वयस्ततापूर्ण दिन रहेगा। आपको विश्राम की काफी आवश्यकता है। दूसरों का अत्यधिक प्रभाव स्वयं पर न पड़ने दें। आर्थिक रूप से लाभकारी समय है।
मिथुन- व्यापार में वृद्धि होगी। आप कोई लाभकारी अनुबंध कर सकते हैं। आपकी कलात्मकता आपका सबसे बड़ा गुण रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक रूप से स्तिथि सुदृढ़ होगी।
कर्क- आवश्यकता से अधिक आत्मविश्वास भी हानिकारक हो सकता है। संबंधों की गलतफहमियां समाप्त होंगी। परस्पर विश्वास व समझ पैदा होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह- चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। कुछ प्रश्न आपको विचलित कर सकते हैं। कुछ संबंधों में आप काफी उचित निर्णय ले सकते हैं।
कन्या- थोड़ा से धैर्य बनाए रखने से समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। तनाव के कारण ऊर्जा की कमी महसूस होगी। मित्रों से भेंट प्रसन्नता का कारण होगी। सावधान रहे कार्यों में कोई भयानक चूक हो सकती है।
तुला- आप अकेले ही समस्याओं का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सावधान रहें आपके चोट लग सकती है। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। इच्छित सहयोग प्राप्त न होने से मन अप्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक – महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी भविष्य के लिए लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ के विवाद में समय नष्ट न करें। प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखें। आर्थिक संबंधों में सफलता प्राप्त होगी।
धनु- कार्यों को थोड़ा समय प्रदान करें। अत्यधिक भागदौड़ से बचें। अपने खानपान का उचित ध्यान रखें। आप कुछ हितकारी बदलाव कर सकते हैं। अपनी गलती स्वीकार करने से भविष्य की कई परेशानियों से बचा जा सकता है।
मकर- अपने मन की बात सुनने से सही निर्णय करने में सहायता प्राप्त होगी। लक्ष्य की प्राप्ति सरलता से होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी बात स्पष्ट रूप से अपने सहयोगियों पर व्यक्त करें।
कुंभ- आप कुछ नए कार्य हाथ में ले सकते हैं। भरपूर नींद सेहत के लिए आवश्यक है। दूसरों की मंशा आप भली प्रकार समझ सकेंगे। नई मित्रता से लाभ प्राप्त होगा।
मीन- अपने विचार दूसरों पर न थोपें। कार्यों में सामन्जस्य बिठाने का प्रयास करें। मानसिक शांति की आवश्यकता महसूस होगी। यदि सही दिशा में प्रयास करेंगे तो सफलता जल्दी प्राप्त होगी।
नेशनल
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार
नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।
वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।
उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी