Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मैं तांत्रिकों का तांत्रिक हूं : लालू

Published

on

Loading

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां शनिवार को कहा कि वह तांत्रिकों का तांत्रिक हैं, उनसे बड़ा कोई तांत्रिक नहीं। उन्होंने यह बात तब कही, जब वायरल हुए एक वीडियो में नीतीश कुमार को एक तांत्रिक के साथ देखा गया। इस वीडियो में नीतीश तांत्रिक द्वारा कही जा रही बातों को ध्यान से सुनते और मुस्कराते हुए देखा जा रहा है और तांत्रिक नीतीश के गले भी लग रहे हैं, उन्हें चूम भी रहे हैं।

यह वीडियो वर्ष 2014 का है, जब मुख्यमंत्री पद पर जीतनराम मांझी थे, नीतीश नहीं। पुराना वीडियो भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर शनिवार को पोस्ट किया और इसे ताजा बताते हुए ट्वीट किया, “लालू का शैतान उतरवाने नीतीश पहुंचे तांत्रिक के पास। नीतीश के बाबा बोले, ‘लालू मुर्दाबाद’।” इस वीडियो के बारे में संवाददाताओं ने जब लालू से पूछा तो उन्होंने कहा, “कौन तांत्रिक? कैसा तांत्रिक, मैं तांत्रिकों का तांत्रिक हूं। मुझसे बड़ा कोई तांत्रिक नहीं।”

‘मोदी विरोधियों को पाकिस्तान का रास्ता दिखाने’ की धमकी देने वाले गिरिराज सिंह के इस ‘वीडियो गेम’ से खुश केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पटना में संवाददताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि जब स्थिति बिगड़ती है तो कोई तंत्र-मंत्र काम नहीं आते। तंत्र-मंत्र से चुनाव नहीं जीते जाते।

मौका देख लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान भी बयान देने से नहीं चूके। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नैया पर लगाने में जुटे पासवान ने कहा कि नीतीश कहीं भी चले जाएं, इस अंधविश्वास से उन्हें कोई फायदा होने वाला नहीं है।

पलटवार करते हुए जद (यू) के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पूजा करने का अधिकार या पंडित-पुजारियों के पास जाने का अधिकार क्या सिर्फ भाजपा नेताओं के पास ही है? उन्होंने कहा कि भाजपा को इस चुनाव में करारी हार दिख रही है, इसलिए हताशा में अब गंदी राजनीति पर उतर आई है और पुराना वीडियो जारी कर इसे ताजा बता रही है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending