Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान बेचेगा अमेरिका

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिका, पाकिस्तान को 8 नए एफ-16 लड़ाकू विमानों की बिक्री करेगा। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि यह फैसला पाकिस्तान के तेजी से बढ़ते परमाणु हथियारों के जखीरे से पैदा हुई चिंता के बावजूद किया गया है। यह फैसला गुरुवार को होने वाली ओबामा-शरीफ वार्ता के पहले लिया गया।

वार्ता मुख्य रूप में अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी की अवधि को बढ़ाने और शरीफ को एक नई पीढ़ी के रणनीतिक परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए मनाने पर केंद्रित होगी। एफ-16 की बिक्री पर कांग्रेस (अमेरिकी सदन) चाहे तो रोक लगा सकती है। अगर बिक्री होती है तो पाकिस्तान का लड़ाकू विमानों का पहले से मजबूत बेड़ा और मजबूत होगा। इसके पास 70 से अधिक एफ-16 विमान और फ्रांसीसी तथा चीनी लड़ाकू विमान हैं।

एक अग्रणी अमेरिकी थिंकटैंक द फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान का परमाणु हथियारों का जखीरा जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसके हिसाब से 2025 तक पाकिस्तान अमेरिका, रूस, चीन और फ्रांस के बाद पांचवां सबसे बड़ा परमाणु हथियार संपन्न देश हो जाएगा। इसी साल मई में अमेरिका ने पाकिस्तान को 14 लड़ाकू विमान, 59 सैन्य प्रशिक्षण विमान और 374 बख्तरबंद सैन्य वाहन दिए थे। इन सभी का इस्तेमाल अमेरिकी फौज अफगानिस्तान में पहले कर चुकी थी।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending