Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गोपालदास नीरज ने पुरस्कार लौटाने की मंशा पर उठाए सवाल

Published

on

Loading

आगरा। देशभर में साहित्यकारों के पुरस्कार लौटाने की गतिविधियों के बीच प्रख्यात कवि गोपालदास नीरज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार लौटाने वाले साहित्यकार झूठ बोल रहे हैं। ये सब मोदी को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि साहित्य की उपासना करना सत्य की उपासना है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल दास नीरज ने आगरा में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि साहित्यकार मोदी के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं। इन साहित्यकारों को कांग्रेस के राज में पुरस्कार मिला था और अब वही इनसे ये पुरस्कार लौटाने का काम करवा रही है। इससे कांग्रेस की ही बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार लौटाने वालों में से कुछ ने ही राशि लौटाई है। अन्य सभी क्यों नहीं लौटा देते हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे लोगों ने आखिर पेंशन भी क्यों नहीं लौटाई।

गोपालदास नीरज ने कहा कि पुरस्कार लौटाने वाले साहित्यकार झूठ बोल रहे हैं। साहित्यकारों को चाहिए कि यदि उन्हें किसी मामले का विरोध करना है तो कविता लिखें और कथा लिखें। वरिष्ठ कवि एवं लेखक ने सवाल उठाते हुये कहा, “आखिर सांप्रदायिकता कहां है। मोदी ने अपने मुंह से सांप्रदायिक बातें तो नहीं की है। मैंने भी इमरजेंसी के दौरान सत्ता का विरोध किया था, लेकिन उस वक्त मैंने कविताएं और गीत लिखे थे। इससे समाज को एक संदेश दिया था।”

उन्होंने कहा कि गोमांस पर विवाद नहीं होना चाहिए। भारतीय संस्कृति में गाय को माता माना गया है। कृष्ण गाय को चराते थे। मां के दूध के अलावा गाय ही है जिसका दूध बच्चे से बड़ों को फायदा पहुंचाता है। नीरज ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए। सारे विवाद समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जितना साहित्यकारों के लिए किया उतना किसी ने नहीं किया। अब पेंशन भी दे दिया है।

नेशनल

कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

Trending