नेशनल
फरीदाबाद में पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, पत्रकारों के सवाल पर भड़के
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित सुनपेड़ गांव में दलित परिवारों के दो मासूमों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में अब राजनीतिक उबाल आता दिखाई दे रहा है। बुधवार को हादसे के दूसरे दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने गांव पहुंचे। यहां राहुल ने मीडिया से कहा, ‘वह इस मामले की सीबीआई जांच के लिए दबाव डालेंगे।’ उन्होंपने कहा कि देश में कमजोरों को दबाया जा रहा है, कुचला जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का रवैया इन सबको लेकर एक जैसा है। वहीं, इससे पहले सुबह माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात भी पीड़ित परिवार से मिलने यहां पहुंची।
बल्लभगढ़ में राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार को ढ़ांढस बंधाने के बाद मीडिया से कहा कि दलित परिवार ने मुझसे पूछा कि उनके परिवार को क्यों जलाया गया। कमजोर की कोई सुनवाई नहीं होती है। उनकी बस इतनी ही गलती है कि वे गरीब है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से सीबीआई जांच को लेकर दबाव डालूंगा।
हालांकि इस दौरान जब राहुल गांधी से फोटो अपॉरचुनिटी के संबंध में सवाल किया गया तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा- ‘देश के हर हिस्से में लोग मर रहे हैं, लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी जा रही है और आपको मेरा काम फोटो अपॉर्चुनिटी लग रहा है। मैं बार-बार इस जगह का दौरा करूंगा।’
गौरतलब है कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के सुनपेड गांव में गत सोमवार रात को कुछ लोगों ने दलित समुदाय के जितेंद्र के घर में घुसकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी और बाहर से दरवाजा बंदकर भाग गए। घटना में जितेंद्र के दोनों बच्चों की मौत हो गई। जितेंद्र और उनकी पत्नी झुलस गए। पत्नी का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आईसीयू में इलाज चल रहा है।
नेशनल
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।
यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।
उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।
-
आध्यात्म3 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
-
उत्तराखंड3 days ago
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
-
नेशनल1 day ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल1 day ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म1 day ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी