Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डीडीएलजे के 20 साल पर रोहित की खास वीडियो, शाहरुख आभारी

Published

on

Loading

आदित्या चोपड़ा निर्देशित ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) के 20 साल पूरे होने की खुशी में फिल्मकार रोहित शेट्टी ने इसके प्रशंसकों के लिए एक विशेष वीडियो बनाई। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। यह वीडियो मंगलवार को यश राज फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट की गई। इसमें अभिनेत्री काजोल किंग खान को यह याद दिलाती दिख रही हैं कि उनकी फिल्म को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। वहीं शाहरुख इससे अंजान होने का नाटक करते दिखते हैं, जिसके बाद काजोल उनसे बात करना बंद कर देती हैं।

इसके बाद शाहरुख फिल्म के मशहूर डायलॉग ‘राज अगर ये तुझे प्यार करती है, तो ये पलट के देखेगी’ से काजोल को रिझाते नजर आते हैं।

बाद में काजोल को एक गुलाब का फूल भेंट कर अपने प्यार का इजहार करते हैं। दोनों ने बाद में फिल्म को दिए प्यार व अपनापन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

शाहरुख ने इस खास वीडियो के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा, “इसे बनाने के लिए रोहित शेट्टी को तहेदिल से शुक्रिया।”

‘डीडीएलजे’ 20 अक्टूबर, 1995 में रिलीज हुई थी।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending