Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ट्विटर पर ‘डीडीएलजे’ के 20 साल का जश्न

Published

on

Loading

मुंबई| बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने मंगलवार को अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इसके चलते ट्विटर ने फिल्म के आधिकारिक पृष्ठ पर आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म का जश्न मनाया गया है। फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के ट्विटर पृष्ठ पर रंगीन गुब्बारे नजर आ रहे हैं।

लोकप्रिय फिल्म को कई बधाई संदेश भी मिल रहे हैं। लोगों ने हैशटैग के साथ ट्विटर पर बधाई दी, आजकल भारत में इसका काफी प्रचलन है। फिल्म के 20 साल पूरे होने पर निर्माताओं ने ‘मेकिंग ऑफ डीडीएलजे’ शीर्षक नामक एक डॉक्यूमेंट्री भी जारी की है। इस एक घंटे की डॉक्यूमेंट्री में फिल्म के सभी कलाकारों के साक्षात्कार हैं। फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ 20 अक्टूबर, 1995 को प्रदर्शित हुई। फिल्म में मंदिरा बेदी, अनुपम खेर, अमरीश पुरी और फरीदा जलाल जैसे सितारों ने भी अपने अभिनय का परिचय दिया है।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending