Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुष्का की अपील, पटाखे रहित दिवाली मनाएं

Published

on

Loading

नई दिल्ली| अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सभी प्रशंसकों से दिवाली का त्योहार बिना शोर और आतिशबाजी के मनाने का आग्रह किया है, ताकि पशु-पक्षियों को परेशानी न हो। अनुष्का अगले महीने दिवाली से पूर्व लोगों को पटाखों का इस्तेमाल कम करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से फेसबुक और ट्विटर के जरिए ‘पॉजिटिव’ अभियान की शुरुआत करेंगी।

अनुष्का ने एक बयान में कहा पशु हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं। उनकी भलाई का काम मेरे दिल के करीब है और मैं ऐसी पहल करती रहूंगी जो हमें उनकी भलाई के लिए भी प्रेरित करे। दीवाली पर जब लोग पटाखे फोड़ते हैं तब वे यह नहीं सोचते कि इससे पशु और पक्षी भी प्रभावित होते हैं। अनुष्का के मुताबिक मुझे उम्मीद है कि ‘पॉजिटिव’ के माध्यम से मैं कम से कम कुछ लोगों को उनकी देखभाल के लिए प्रेरित कर सकती हूं और ज्यादा शोर करने से रोक सकती हूं।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending