Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दादरी हत्याकांड में 10वां आरोपी भी गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी में गोमांस खाने के अफवाह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या के मामले में 10वां व आखिरी आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि एक मुखबिर की सूचना के बाद रविवार देर शाम आरोपी हरि ओम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सरधना शहर में उसके परिचित के घर से गिरफ्तार किया गया।

दादरी सर्किल ऑफिसर (सीओ) अनुराग सिंह ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि वह दादरी में हुई 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का 10वां आरोपी है।

उल्लेखनीय है कि 28 सितंबर को दादरी के बिसाहड़ा गांव में कुछ लोगों ने गोमांस खाने के अफवाह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और उसके बेटे को भी बुरी तरह घायल कर दिया था।

पुलिस ने हरि ओम के फोन को सर्विलांस पर लगाया हुआ था और उसकी लोकेशन का पता चलते ही पुलिस की एक टीम ने वहां छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि हत्याकांड के कुछ समय बाद ही छह आरोपियों-श्री ओम, विवेक, गौरव, सौरभ, संदीप और रूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, दो अन्य आरोपी शिव व विशाल को घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार किया गया था।

विशाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता का बेटा है। नौवां आरोपी नाबालिग बताया गया है। उसे 12 अक्टूबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था और अब 10वां आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है।

नेशनल

अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’

Published

on

Loading

अमरोहा। पीएम मोदी ने अमरोहा के गजरौला में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।

इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। दरअसल मोहम्मद शमी अमरोहा के ही रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया है और योगी सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमरोहा की एक ही थाप है- कमल छाप और अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार।’’

आपको बता दें कि जब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइलन में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान पीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने शमी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने शमी की पीठ थपथपाई थी और उनसे बात भी की थी। पीएम मोदी का ये वीडियो उस दौरान काफी वायरल हुआ था।

अपने भाषण में आगे पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

Continue Reading

Trending