Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दुष्कर्म की घटनाएं शर्मनाक : वरुण

Published

on

Loading

फिल्म अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि उन्हें दुष्कर्म की घटनाओं के बारे में सुनकर खीझ होती है। वरुण ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

वरुण ने यहां सोमवार को ‘टाइम्स लिटफेस्ट’ में कहा, “दिल्ली में हुई दुष्कर्म की घटना देश को शर्मसार करने वाली है। लगातार इस तरह की घटनाओं के बारे में सुनकर खीझ होती है। आप सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि हम इस बारे में कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं?”

उन्होंने कहा, “भारत इस बारे में कब कुछ करेगा?”

वरुण की अगली फिल्म ‘बदलापुर’ जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending