मुख्य समाचार
18 अक्टूबर 2015 का राशिफल
मेष- आपके कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना की प्राप्ति होगी। गलतफहमियों के चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी कार्यकुशलता के कारण लक्ष्य प्राप्ति में सहायता प्राप्त होगी।
वृष- मन मे सकारात्मक विचार रहेंगे। कार्यों में दिनभर व्यस्तता रहेगी। मित्र आपके पास सहायता हेतु आ सकते हैं। स्वयं पर विश्वास बनाए रखें आपकी योग्यता की उचित परख होगी।
मिथुन- आप काफी शांत व ऊर्जावान रहेंगे। किसी भी विवाद को सुलझाने का यह सही समय है। स्वयं के विश्राम का उचित ध्यान अवश्य रखें। आर्थिक रूप से समय अच्छा है।
कर्क- जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। स्वयं के व्यवहार में आप कुछ आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। प्रेम संबंध होंगे। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर ध्यान दें अथवा हानि हो सकती है।
सिंह- भाग्य पूर्णतः आपके साथ है। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। स्वयं को भली प्रकार व्यक्त करें। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट रहेगी। विवादों को सरलतापूर्वक सुलझा सकेंगे। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कन्या– अपनी बात बड़ी सहजता से दूसरों को समझा सकेंगे। ऐसी बात बोलने से बचें जिससे सामने वाले को कष्ट पहुंच सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगी अपना विशेष रूप से ध्यान रखें। कुछ कार्यों में विलम्ब हो सकता है परन्तु अंततः यह अच्छाई के लिए ही होगी।
तुला- आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लापरवाही के कारण हानि हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। वार्तालाप के जरिए कार्यक्षेत्र में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक- आज हर एक के साथ सामंजस्य बिठाना कुछ कठिन होगा। यदि आप प्रसन्नता चाहते हैं तो स्वयं के हित में कुछ निर्णय अवश्य लें। विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। अंततः सभी विवादों को आप दूर कर सकेंगे।
धनु- आपको महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देने की अधिक आवश्यकता है। आप सही दिशा में कार्य कर सकेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। सूचना व खोज के क्षेत्र के लिए दिन अच्छा है।
मकर- सही निर्णय लेने के लिए अपने मन की बात अवश्य सुनें। कार्यों से अलग हटकर स्वयं के लिए कुछ समय निकालें। किसी मनोरंजक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
कुभ- आप स्वतंत्रतापूर्वक जीवन यापन करना चाहते हैं। आप भली प्रकार यह जानते हैं कि जीवन में आपकी क्या आवश्यकताएं हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन काफी अच्छा रहेगा।
मीन- आपके सामने कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य आ सकता है। विजय प्राप्त करने हेतु आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। लोग आपकी दूरदर्शिता की सराहना करेंगे। आर्थिक रूप से अच्छा दिन रहेगा।
नेशनल
कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए
बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।
“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”
तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे
-
मनोरंजन2 days ago
सुप्रिया श्रीनेत पर कंगना का पलटवार, कहा- हर महिला गरिमा की हकदार है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
योगी सरकार के कार्यकाल के 7 साल पूरे, सीएम ने जनता का जताया आभार
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छठी लिस्ट की जारी, राजस्थान से 4, तमिलनाडु की 1 सीट शामिल
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला
-
नेशनल2 days ago
तबीयत खराब होने के बाद मुख्तार अंसारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, हालत स्थिर
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसेना एयर स्टेशन पर आतंकी हमला, 4 हेलीकाप्टर, 3 ड्रोन तबाह