Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नाबालिगों से दुष्कर्म को लेकर केजरीवाल का मोदी, जंग पर हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो मासूमों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल नजीब जंग पर हमला बोला है। मामला दिल्ली के नांगलोई और आनंद विहार इलाके का है, जहां शनिवार को दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा हुआ।

केजरीवाल ने शनिवार को पीड़ित परिवारों से मिलने जाने से पहले ट्विटर पर लिखा, “मासूम नाबालिगों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और चिंताजनक है। दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने में पूरी तरह विफल रही है। प्रधानमंत्री और उनके उपराज्यपाल क्या कर रहे हैं।”

केजरीवाल ने कहा, “मैं पीड़ितों से मिलने अस्पताल जा रहा हूं।”

पहला मामला दिल्ली के नांगलोई इलाके का है, जहां शुक्रवार को अपने परिवार के साथ रामलीला देखने गई ढाई साल की मासूम का रामलीला मैदान के पास से दो मोटरसाइकिल सवारों ने अपहरण कर लिया। बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उन्होंने उसे इलाके में छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए।

दूसरा मामला दिल्ली के आनंद विहार इलाके का है, जहां पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसके परिवार के जानने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि आरोपी नशे की हालत में थे। दुष्कर्म के बाद मासूम को उसके घर के पास छोड़ वे भाग गए।

एक सप्ताह पहले भी दिल्ली में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी।

 

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल

Published

on

Loading

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Continue Reading

Trending