Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र : राष्ट्रपति ने सिनाई में कर्फ्यू में 3 घंटों की छूट दी

Published

on

Loading

काहिरा| मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह-अल-सीसी ने सिनाई प्रायद्वीप में रात के समय कफ्र्यु में तीन घंटे की छूट दी है। राज्य संचालित ‘अल-अहरम’ दैनिक ने मंगलवार को बताया कि मिस्र के राष्ट्रपति के दूत अला यौसिफ के प्रवक्ता ने बताया, “कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी जाएगी। कर्फ्यू शाम पांच बजे की जगह शाम सात बजे शुरू होगा और सुबह सात बजे की जगह सुबह छह बजे खत्म होगा।”

मिस्र ने उत्तर सिनाई के शेख जुवीद शहर में सैन्य जांच चौकी पर किए गए विस्फोट के बाद 25 अक्टूबर को उत्तर सिनाई के कुछ हिस्सों में आपातकाल लागू करते हुए तीन महीने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था। हमले में 30 से अधिक सैनिक मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

कर्फ्यू में ढील देने का फैसला मंगलवार को उत्तर सिनाई के नेताओं और अल-सिसी के बीच हुई एक बैठक के बाद लिया गया।

मिस्र में जुलाई 2013 में सेना द्वारा इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट करने बाद से देश में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बरकरार है। मुर्सी के तख्तापलट के बाद उनके समर्थकों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई में लगभग 1,000 लोग मारे गए थे और हजारों मुर्सी समर्थक गिरफ्तार किए गए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending