Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

ओला ने सोशल राइड शेयरिंग सुविधा लॉन्च की

Published

on

Loading

बेंगलुरू| मोबाइल एप के जरिए व्यक्तिगत परिवहन सुविधा देने वाली कंपनी, ओला ने मंगलवार को अपने एप पर देश की पहली सोशल राइड-शेयरिंग सुविधा लॉन्च की। उपभोक्ता ओला कैब की बुकिंग पर उसी आराम एवं सुविधा के साथ अपनी तरह के पहले और अनूठे सोशल राइड सिस्टम के फायदों का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही ओला की टैक्सियों का इस्तेमाल पहले से भी अधिक किफायती हो जाएगा, क्योंकि उपयोगकर्ता कम से कम दो अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ सफर के किराये को साझा कर सकेंगे।

ओला शेयर शुरुआत में बेंगलुरू में तथा अगले तीन महीनों के दौरान पांच अन्य शहरों में उपलब्ध होगा। उपभोक्ता बेंगलुरू में किसी भी स्थान पर, किसी भी सफर के लिए मात्र 50 रुपये के आरंभिक किराए के साथ ओला शेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उपभोक्ता जिस सोशल ग्रुप का हिस्सा बनना चाहेंगे, उसके उपयोगकर्ताओं के साथ सवारी कर सकेंगे। सफर साझा करने के लिए उन्हें अजनबियों के साथ सवारी नहीं करनी पड़े, ऐसे में उनकी गोपनीयता को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके लिए ओला ने अपने ऐप पर सोशल ग्रुप की अवधारणा को पेश किया है। इस ग्रुप अवधारणा के माध्यम से एक ही कार्यस्थल के सहकर्मी और एक ही कॉलेज के मित्र साथ में सफर कर सकेंगे।

एक उपयोगकर्ता एक समय में कई ग्रुप्स में शामिल हो सकता है और किसी भी ग्रुप के सदस्य के साथ राइड शेयर कर सकता है। जैसे ही उपयोगकर्ता ओला ऐप पर शेयर राइड के लिए रिक्वेस्ट भेजता है, उन्हें उसी मार्ग पर जाने वाले ग्रुप के अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ जोड़ दिया जाता है।

 

बिजनेस

मुंबई बना एशिया के अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को पीछे छोड़ा

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई में अरबपतियों की संख्या बीजिंग से अधिक हो गई है। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। हालांकि चीन में भारत के 271 की तुलना में कुल मिलाकर 814 अरबपति हैं। ग्लोबल लेवल पर, मुंबई अब न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, न्यूयार्क में अरबपतियों की संख्या 119 है। लिस्ट के मुताबिक, सात साल बाद लंदन 97 के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते अरबपतियों की राजधानी है, इस साल इसमें 26 अरबपति शामिल हुए और यह दुनिया में तीसरा व एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गया है। नई दिल्ली पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुई।” भारत की आर्थिक शक्ति उसकी अरबपति आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि से और भी अधिक रेखांकित हुई। देश में आश्चर्यजनक रूप से 94 नए अरबपति जुड़े, जो संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर यहां 271 अरबपति हो गए। यह उछाल 2013 के बाद से सबसे ज्‍यादा है और भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते आत्मविश्‍वास का प्रमाण है।

2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अरबपतियों की संचयी संपत्ति चीन की प्रति अरबपति औसत संपत्ति (3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बनाम 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) को पार करते हुए 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उद्योग के लिहाज से फार्मास्युटिकल क्षेत्र 39 अरबपतियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग (27) और रसायन क्षेत्र (24) का स्थान है। सामूहिक रूप से भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 1 खरब डॉलर के बराबर है, जो वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति का 7 फीसदी है, जो देश के पर्याप्त आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है।

Continue Reading

Trending