Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मप्र : नवरात्र पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़

Published

on

Loading

भोपाल| नवरात्र की मंगलवार से शुरुआत हो गई है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालुओं की भीड़ है। जगह-जगह देवी प्रतिमाओं की स्थापना का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल रामनरेश यादव ने प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। नवरात्र के पहले दिन मंगलवार सुबह से ही राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर हर तरफ देवी गीत और जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर अनुष्ठान की शुरुआत की।

दतिया की पीताम्बरा पीठ पर सुबह से ही श्रद्घालुओं का मेला-सा लग गया और पूरा परिसर जयकारों से गूंजता रहा। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्घालुओं ने बगुलामुखी और धूमावती माई के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इसी तरह मैहर की शारदा देवी मंदिर में श्रद्घालुओं ने नारियल-चुनरी चढ़ाकर मनोकामना पूरी करने की कामना की। रेलवे प्रशासन ने यहां पहुंच रहे श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए कई गाड़ियों का नवरात्र के दौरान अस्थाई ठहराव घोषित किया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि शक्ति की आराधना के महापर्व नवरात्रि शुरू होने पर श्रद्घालुओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा नवरात्रि का आध्यात्मिक पर्व तन-मन को शुद्घ करने का पर्व है। आदि शक्ति का आह्वान कल्याणकारी होता है। उन्होंने प्रदेश के विकास और नागरिकों की सुख-समृद्घि की प्रार्थना की है। इसी तरह राज्यपाल राम नरेश यादव ने नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल यादव ने अपने संदेश में कहा है कि नवरात्रि का त्योहार असत्य बुराई और आसुरी शक्तियों से संघर्ष करने की शक्ति प्राप्त करने का पर्व है। यह पर्व मां दुर्गा के रूप में नारी के विभिन्न रूपों के दर्शन से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल यादव ने नौ दिन चलने वाले इस पर्व को शांति, एकता, पारम्परिक सद्भाव और सौहार्द्र के वातावरण में मनाने की अपील की है राज्य के ऊर्जा एवं जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नवरात्रि के पावन-पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व भक्ति भाव से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने और असत्य पर सत्य की विजय की शिक्षा देता है।

 

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending