Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

स्पेन ने हासिल किया यूरो 2016 का टिकट

Published

on

Loading

मेड्रिड| मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन ने यूरो 2016 के लिए टिकट हासिल कर लिया है। यूरो चैम्पियनशिप का आयोजन अगले साल फ्रांस में होना है। स्पेन ने लैक्जम्बर्ग पर 4-0 से जीत के साथ यह स्थान सुरक्षित किया। स्पेन के लिए सांटी काजोर्ला और पाको अलासेर ने दो-दो गोल किए।

स्पेन को हालांकि यह जीत हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उसे विश्व के 142वें वरीय टीम के खिलाफ अंतिम मिनट में जीत मिली। स्पेन ने 2012 में यह खिताब अपने नाम किया था। 2008 में भी वह चैम्पियन रहा था और 2010 में उसने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित फीफा विश्व कप जीता था।

 

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending