Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

रेस में 2 करोड़ पौंड की कार का निकला कबाड़ा

Published

on

Loading

लंदन। पुराने जमाने की कारों के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। दुनिया की सर्वाधिक लोकप्रिय रेसिग कारों में से एक एश्टन मार्टिन डीबीआर1 का पिछले सप्ताहांत वार्षिक कैसल काम्ब ऑटम क्लासिक रेस में दुर्घटनाग्रस्त होने से कबाड़ा निकल गया।

यह कार 1959 ली मैन्स 24 ऑवर्स रेस में फार्मूला वन ड्राइवर सर स्टर्लिग मॉस ने चलाई थी, जिसमें यह दूसरे स्थान पर रही थी। यह आज तक बनाई गई मात्र पांच एश्टन मार्टिन डीबीआर1 कारों में से एक है और इसकी कीमत करीब दो करोड़ पौंड है।

उल्लेखनीय है कि वार्षिक कैसल काम्ब ऑटम क्लासिक रेस में तीन कारों की टक्कर हो गई थी, जिसमें 1,00,000 पौंड की जगुआर एक्सके120 और 60,000 पौंड की ऑस्टिन हैले भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह कारों की रेस के इतिहास में सबसे ‘महंगा हादसा’ कहा जा सकता है।

वर्तमान में एश्टन मार्टिन डीबीआर1 कार के मालिक पूंजीपति एड्रियन बीक्राफ्ट हैं।

 

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending