Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रशासन का छूटा पसीना, कानपुर वनडे में शाहरुख को नो-एंट्री

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान उत्तर प्रदेश के कानपुर में 11 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एक दिवसीय मैच को स्टेडियम में बैठकर नहीं देख पाएंगे। ग्रीनपार्क में मैच देखने की इच्छा जताने वाले अभिनेता शाहरुख को जिला प्रशासन ने सुरक्षा देने से इंकार कर दिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि मैच वाले दिन ग्रीनपार्क और शहर की कानून व्यवस्था को संभालना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में शाहरुख खान की सुरक्षा के इंतजाम कर पाना मुश्किल है।

कानपुर के अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम सिटी) अविनाश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) की ओर से शाहरुख खान के लिए मैच देखने की अनुमति मांगी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अनुमति नहीं दी गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव आलोक रंजन मैच देखने आएंगे। ज्ञात हो कि शाहरुख ने स्टेडियम में बैठकर मैच देखने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह और बढ़ गया था। कानुपर में शाहरुख का युवाओं के बीच काफी क्रेज भी है।

गौरतलब है कि ग्रीन पार्क में 11 अक्तूबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका एकदिवसीय मैच की टिकट बिक्री के दौरान मंगलवार को भी क्रिकेट प्रेमियों पर लाठियां बरसीं। कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी लोग टिकट लेने से वंचित रह गए।

 

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending