Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एडिनबर्ग की यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे शाहरूख

Published

on

Loading

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को ब्रिटेन के उत्तरी भाग में स्थित स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में 15 अक्टूबर को एक लेक्चर के लिए आमंत्रित किया गया है। शाहरूख फिल्म जगत में ढाई दशक से भी अधिक समय के दौरान 80 से भी अधिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में जारी बयान के अनुसार, विश्वविद्यालय 15 अक्टूबर को सुपरस्टार शाहरूख खान का स्वागत करेगा। बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक शाहरूख विश्वविद्यालय के नए कॉलेज में लेक्चर देंगे।

एडिनबर्ग विश्वविद्यालय करीब ढाई सौ सालों से भारत के साथ जुड़ी हुई है और इसके अधिकारी शाहरुख को निमंत्रित करके काफी खुश हैं।

एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के उप प्रधानाचार्य, चार्ली जैफरी ने कहा, “विश्वविद्यालय का भारत के साथ काफी अच्छा संबंध रहा है और मैं काफी खुश हूं कि हम विश्व सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक शाहरुख का स्वागत करेंगे।”

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending