Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र के बरघाट कस्बे में कर्फ्यू जारी

Published

on

Loading

सिवनी| मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता की मौत के बाद भड़की हिंसा पर काबू पाने के लिए बरघाट कस्बे में सोमवार को लगाया गया कर्फ्यू मंगलवार को भी जारी रहा। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि लोहारा गांव के पूर्व सरपंच और वर्तमान में भाजपा के मंडल महामंत्री कपूर चंद्र ठाकरे की कार द्वारा टक्कर मारे जाने पर बाइक सवारों ने उनसे मारपीट की थी। ठाकरे की रविवार रात नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद सोमवार को बरघाट में िंहंसा भड़क उठी। दोनों समुदाय से जुड़े लोगों ने एक दूसरे की दुकानों पर पथराव किया और कई वाहनों को फूंक दिया।

सिवनी के जिलाधिकारी भरत यादव ने बताया कि मंगलवार को भी कर्फ्यू जारी है। उपद्रवियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस की गश्त जारी है।

 

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल

Published

on

Loading

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Continue Reading

Trending